chambaHimachal Pradesh

उपमंडल की ग्राम पंचायत दयोल में एक व्यक्ति घास काटते वक्त नीचे की ओर लुढकने से मौत

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

उपमंडल की ग्राम पंचायत दयोल में एक व्यक्ति घास काटते वक्त नीचे की ओर लुढक गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार निवासी धरगैडा ग्राम पंचायत दयोल के तौर पर हुई है। मृतक दयोल पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुका है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर औपचारिकताएं पूर्ण की और शव वारिसों को सौंप दिया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर दी है। खबर की पुष्टि ग्राम पंचायत दयोल के प्रधान अनिल दत्त ने की है।
जानकारी के अनुसार रविवार को दयोल पंचायत के धुरगैडा गांव का राज कुमार घास काटने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका पांव फिसला गया और नीचे की ओर लुढक कर बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पाते ही ग्रामीण मौके पर पहंुचे और उसे उपचार हेतू अस्पताल की ओर निकल पडे। लेकिन रास्ते में जख्मों के ताव न सेहते हुए राज कुमार ने दम तोड दिया। उधर, पुलिस चौकी होली को सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहंुची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल पहंुचाया। इस दौरान औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि राज कुमार दयोल पंचायत के प्रधान भी रह चुके है। वह बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। लिहाजा उनके निधन पर समूची होली घाटी गमगीन हो गई है। उधर, ग्राम पंचायत दयोल के प्रधान अनिल दत्त ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर दी है। उधर, पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. जनक राज व प्रधान अनिल दत्त ने पूर्व प्रधान राज कुमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने पीडित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने को आश्वस्त किया है।