chambaHimachal Pradesh

2 बाइक्स की जोरदार टक्कर, युवती की मौके पर मौत

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चंबा। पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर शनिवार को रजेरा के समीप 2 बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतका की पहचान बबीता कुमारी पुत्री राजकुमार वासी गांव बनाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायलों में 20 वर्षीय सन्नी कुमार पुत्र महेंद्र निवासी गांव टिपरी और सिद्धार्थ पुत्र योगराज निवासी मोहल्ला मुगला शामिल हैं। ये तीनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब रजेरा के समीप पहुंचे तो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बबीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।