BharmourHimachal Pradesh

बाइक सहित रावी नदी में जा गिरा विदेशी नागरिक

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे

भरमौर। होली मार्ग पर शनिवार सुबह मच्छेतर के पास एक विदेशी बाइक समेत रावी नदी में जा गिरा, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। लिहाजा इस दौरान अन्य बाइक पर सवार उसके साथियों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान अपने स्तर पर चला कर घायल अवस्था में उसे सडक़ तक पहुंचाया और बाद में एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया है। हालांकि सूचना मिलते ही खड़ामुख से फायर बिग्रेड की एक टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।