National

देश को 6100 करोड़ की सौगातें ,

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को 6100 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा दिया । उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पांच राज्यों की सात एयरपोर्ट से जुड़ी 6100 करोड़ रुपए की अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मध्य प्रदेश के रीवा और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन भी शामिल है।

हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में अब तक 73 आरोपियों के चार्जशीट दायर की है। एसआईटी ने अब तक क्रिप्टो रैकेट के आरोपियों की 35 करोड़ की संपत्ति भी फ्रीज की है। करोड़ों की ठगी मामले की जांच एसआईटी ने अब एसपी कांगड़ा को सौंप दी है। इससे पहले आईजी उत्तरी रेंज अभिषेक दुल्लर की अध्यक्षता में गठित की गई एसआईटी मामले की जांच कर रही थी।