चंबा की रहने वाली बीए की छात्र व आटो चालक की हादसे में मौत, चार छात्रएं गंभीर
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
चंडीगढ़, पेपर देने जा रही छात्रएं बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। सैक्टर-5/8 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफतार स्कार्पियो चालक ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी और इस हादसे में मूल रूप से हिमाचल के चंबा की रहने वाले अंजलि व आटो चालक मूल रूप से यूपी के जिला अमेठी के रहने वाले राजीव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल हुई मूल रूप से लेह-लद्दाख की अंकिता, सतंजिन नारंग, स्कर्मा व टसाइरिंग दीक्षित को तुरंत सैक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया। वहीं सैक्टर-3 थाना पुलिस ने मौके से स्कार्पियो को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान लेह-लद्दाख निवासी फौज के जवान उरज्ञान तसवांग के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उक्त सभी छात्रएं नया गांव के आदर्श नगर में रहती हैं। अंजलि व अंकिता का बुधवार को बीए का एक्जॉम था जबकि बाकी की तीन छात्रओं को बीएससी थर्ड-ईयर का एक्जॉम था। सभी पांचों छात्रओं ने नया गांव से सैक्टर-26 के खालासा कॉलेज जाने के लिए बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे ऑटो हॉयर किया था। जैसे ही ऑटो चालक सैक्टर-5/8 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा, तो इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे स्कार्पियो चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया और इस हादसे में अंजलि व आटो चालक राजीव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाकी की चार छात्रएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जो पीजीआई में उपचाराधीन है। वहीं सैक्टर-16 के अस्पताल में खालासा कॉलेज की पिं्रसिपल डॉ जतिन्द्र कौर पर भी पहुंची और उन्होंने घायल हुई छात्रओं का हाल-चाल जाना। इसके अलावा घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि टक्कर आमने-सामने से हुई है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि स्कार्पियो चलाने वाला फौज का जवान उरज्ञान तसवांग था, जो उस समय चंडीमंदिर की तरफ अपनी डय़ूटी पर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
