Himachal Pradesh

अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए पुलिस महानिदेशक, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

 आईपीएस अधिकारी डॉ. अतुल वर्मा  हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं। 
अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए पुलिस
1991 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. अतुल वर्मा  हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद राज्य सरकार की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अतुल वर्मा वर्तमान में सीआईडी प्रमुख हैं। बता दें, पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवा के बाद डीजीपी संजय कुंडू मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए थे। कुंडू की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने झारखंड के रहने वाले डॉ. अतुल वर्मा को नया डीजीपी नियुक्त किया है।