एकलव्य हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जेब में मिला सुसाईड नोट
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के उपमंडल पांगी में एक 10वीं के छात्र ने एकलव्य हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई है
पांगी: एक दसवीं कक्षा का छात्र ने जिला चंबा के पांगी क्षेत्र में स्थित बॉयज एकलव्य हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राथमिक सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति की जांच शुरू की है और हॉस्टल वार्डन सहित अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच भी हो रही है। छात्र के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में होगा और सैंपल फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
