*एअर इंडिया में विस्फोट की धमकी
अमरीका में रह रहे खालीस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एअर इंडिया में बम विस्फोट की धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर इससे 1984 के सिख दंगों का बदला लेने की बात कही। उसने लोगों को एअर इंडिया में सफर न करने की सलाह दी। पन्नू ने कहा कि नवंबर में 1984 में हुए सिख दंगे की 40वीं बरसी है।
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 52 महीनों से चल रहा सीमा तनाव सुलझ गया है। दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चली कवायद के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त और सैन्य तनाव घटाने पर सहमति बन गई है। एलएसी पर अलग-अलग प्वाइंट्स पर गश्त की व्यवस्था की गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को इस समझौते की जानकारी दी। मिस्री ने कहा कि पिछले कई हफ्तों से भारत और चीन के अधिकारी इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे। सेना के अफसर भी बातचीत में शामिल थे।
