chambaHimachal Pradesh

*चम्बा जिला के किसानों की उन्नत आर्थिकी के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध: डाॅ० दिनेश कुमार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

मंगलवार को चम्बा जिला मुख्यालय मे स्थित जालपा निवास मुहल्ला माई का बाग मे किसान कांग्रेस जिला चम्बा के अध्यक्ष डाॅ० दिनेश कुमार की अध्यक्षता मे जिला एंव ब्लॉक कार्यकारिणियों की संयुक्त कार्ययकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित किसान कांग्रेस की ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डाॅ० दिनेश कुमार ने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों से परिचय करने के साथ साथ उनके क्षेत्रों मे किसानों के सम्मुख आने वाली समस्या के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की व इनके चरणबद्ध तरीके से हल किये जाने बारे विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि किसानों के उत्थान व पारम्परिक कृषि से वैज्ञानिक कृषि के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाए चलाई जा रही हैं। लेकिन पर्याप्त जानकारी के अभाव मे किसानो को इसका अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापक स्तर पर कृषि के विकास के लिए वचनबद्धता से अपना कार्य कर रहे है। वहीं प्रदेश के ऊर्जावान कृषि मंत्री प्रोफेसर चौधरी चंद्र कुमार भी गुणवत्तापूर्ण कृषि के विकास के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला चम्बा के तराई वाले क्षेत्र मे खट्टे फलों व नीबू प्रजाति की फसलों के उत्पादन के लिए अपार संभावनाए है इसलिए इस क्षेत्र को प्रदेश के महत्वाकांक्षी शिवा प्रोजेक्ट मे शामिल किए जाने का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। साथ ही जायका प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिलने वाले कृषि लाभो को हर एक किसान तक पंहुचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही जिला के विभिन्न संगठनात्मक ब्लाकों व कृषि ब्लाकों का दौरा करके किसान भाईयों को साथ जोड़ेगे व उनकी समस्याओं को केंद्र व राज्य सरकार तक पंहुचाकर उनकी आर्थिकी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वे इसके लिए जल्द ही जिलास्तरीय पदयात्रा भी करेंगे जिसमे वे अपनी ब्लॉक टीमों व जिला टीम के साथ साथ जन जन तक सरकार की वास्तविक पंहुच बनाऐंगे।

जारीकर्ता
डाॅ० दिनेश कुमार
जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस चम्बा
एंवम
मीडिया को-ओरडीनेटर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश