अब रंजन गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में छह किए गिरफ्तार
पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में छह सदस्य किए गिरफ्तार, छानबीन शुरू
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
शिमला पुलिस ने शाही महात्मा, राधे गैंग के बाद अब तीसरी रंजन गैंग का भंडाफोड़ किया है। शिमला पुलिस की टीम ने चिट्टा तस्करी के मामले में अब रंजन गैंग भंडाफोड़ किया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने चिट्टा तस्करी के रंजन गैंग के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी शिमला संजीव गांधी के कार्यभार संभालने के बाद शिमला पुलिस चिट्टा तस्करों को ढूंढ कर खदेड़ रही है। इससे पहले शिमला पुलिस ने शाही महात्मा गैंग के आरोपियों का नेटवर्क धवस्त किया था। बाद में रामपुर पुलिस ने राधे गिरोह का भंडाफोड़ किया था। कुमारसैन में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा की अगवाई में पुलिस ने 47.74 ग्राम चिट्टे के साथ राधे गिरोह के तस्करों को गिरफ्तार किया था। सितंबर में कोटखाई थाने में दर्ज मामले में दलसर कोटखाई निवासी रंजन शर्मा, हलाला महासू निवासी सुमन शाही व उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली निवासी कमल आचार्य को 30.640 ग्राम चिट्टा व प्रतिबंधित सामान के साथ गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए सोमवार को इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रंजन गैंग के आरोपियों में विकास दत्ता उम्र 38 वर्ष निवासी गांव गुजांदली तहसील टिक्कर जिला शिमला, लोकेंद्र कंवर उम्र 39 वर्ष निवासी गांव कराली डाकघर दरकोटी तहसील कोटखाई, सचिन चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी गांव कुपड़ीनाला डाकघर बघाहर तहसील कोटखाई, कपिल सावंत उम्र 38 वर्ष निवासी गांव जल्टाहर डाकघर चल्नैर, तहसील कोटखाई, प्रमोद खिमटा उम्र 40 वर्ष निवासी गांव आदर्शनगर, डाकघर देओरी खनेटी तहसील कोटखाई और अभिलाष नहरैइक उर्फ अब्बू उम्र 31 वर्ष निवासी कोकुनाल कोटखाई के रूप में हुई है।
प्रदेश में नशा माफिया का जड़ से करेंगे खात्मा
एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस चिट्टा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। एसपी ने कहा कि नशा माफिया से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जगह-जगह दबिश भी दे रही है।
विधायक का भतीजा पीटा
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक के भतीजे पर दो युवकों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमला करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ दो दिन पूर्व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था और उनके घर से नशे का सामान व करंसी नोट भी बरामद हुए थे।
