राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन : एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में आयोजित खंड स्तरीय स्कूली बच्चों की चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की, जबकि मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य अरूणा चाढक भी विशेष तौर पर मौजूद रही। इस मौके पर एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने कहा कि वह स्कूली बच्चों के खेल आयोजनों में शामिल हो चुके है। लेकिन यह पहला मौका है, जब चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस में आने का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से थ्योरी की अपेक्षा प्रैक्टिकल पर विशेष तौर पर फोकस करने का आहवाहन किया। उन्होंने कहा कि भविष्य के वैज्ञानिक यहीं होकर सामने आएंगे। उन्होंने आयोजनों के दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलस की भी जमकर प्रशंसा की । कुलवीर सिंह राणा ने शिक्षकों को भी प्रैक्टिकल पर विशेष जोर देने की बात कही। इससे पूर्व मेजबान स्कूल ने मुख्यातिथि को टोपी व शाल पहनाई तथा स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित भी किया। बता दें कि मंगलवार को इस समारोह का शुभारंभ वयोवृद्व सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी ने किया था। उधर दो दिवसीय चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस के मैथ ओलपियाड के कनिष्ठ वर्ग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरोला प्रथम, उच्च पाठशाला सठली द्वितीय तथा माध्यमिक पाठशाला पंजसेई ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि वरिष्ठ वर्ग में जय कृष्ण गिरी स्कूल भरमौर ने पहला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली ने दूसरा और मेजबान स्कूल तीसरे स्थान तथा सीसें स्कूल वर्ग में सीसें स्कूल भरमौर, खणी व होली क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञान प्रश्नोतरी कनिष्ठ वर्ग में शिवलिंग स्कूल भरमौर प्रथम, सीसें स्कूल होली द्वितीय तथा सीसें स्कूल भरमौर तृतीय, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में गरोला पहले, खणी दूसरे और कन्या विद्यालय भरमौर तीसरे स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी भरमौर प्रथम, जय कृष्ण गिरी पब्लिक स्कूल भरमौर द्वितीय और सीसें स्कूल चन्हौता तीसरे स्थान पर रहा। साईंस माडल प्रतियोगिता में मेजबान सीनियर सेेकेंडरी स्कूल भरमौर प्रथम, डीएवी ने द्वितीय और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूणूहकोठी ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में वैज्ञानिक सुधीर सिंह ब्लौरिया, सतिंदर राणा, मनोज कुमार, अमित जरयाल समेत कृष्ण सिंह पखरेटिया, अधीक्षक अशोक कुमार, अंजू वाला, लफटेन सिंह समेत अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
