Himachal PradeshKangra

बड़ी कार्रवाई: पहले से कई अपराध कर चुका था शख्स, अब फिर पकड़ा गया

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना इंदौरा के अंतर्गत तमोता में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने जनक राज निवासी गांव तमोता तहसील इंदौरा के मकान से 06.44 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना इंदौरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक अभ्यस्थ अपराधी है, जिस पर और भी कई अभियोग दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।