Himachal Pradesh

पांच पोस्ट कोड के रिजल्ट आउट, CM का निर्देश मिलते ही राज्य चयन आयोग ने दी 88 नौकरियां

Spread the love

मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही राज्य चयन आयोग ने दी 88 नौकरियां

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

पिछले दिनों हमीरपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चौथे ही दिन अपनी एक अन्य घोषणा को भी पूरा करते हुए प्रदेश के बेरोजगारों को दीपावली का तोहफा देते हुए पांच पोस्ट के रिजल्ट घोषित करवा दिए है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। इनमें पोस्ट कोड 903, 982, 992, 994 और 997 का रिजल्ट शामिल है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-903 के 82 पदों में से एससी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर का पद पात्र उम्मीदवार न मिल पाने और तीन अभ्यर्थियों के मामले कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण 78 पदों का ही रिजल्ट निकाला जा सका। वहीं साइकोलॉजिस्ट-कम-रिहेबिलिटेशन ऑफिसर पोस्ट कोड-994 के एक पद के लिए कोई भी उम्मीदवार पात्र नहीं पाया गया, जिसके चलते इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई। यह पद रेगुलर बेसिस पर भरा जाना था। जानकारी के मुताबिक जेओए (आईटी) पोस्ट कोड 903 के 82 पदों में से 78 ही भरे गए हैं।

सिलेक्ट होने वालों को विभाग भी अलॉट कर दिए गए हैं। एससी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर का पद पात्र उम्मीदवार न मिल पाने और तीन अभ्यर्थियों के मामले कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण इस भर्ती में चार पद नहीं भरे जा सके। वहीं पोस्ट कोड 982 में कॉपी होल्डर के दो पद भरे जाने थे, जिसका विज्ञापन 24 मई, 2021 को निकाला गया था। इन दो पदों के लिए 915 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पहले रिटन टेस्ट और फिर नौ सिंतबर, 2024 को हुई डाक्यूमेंटेशन के बाद दो अभ्यर्थियों किशन चंद (रोल नंबर 982000016) और युगल कौशल (रोल नंबर 982000017) को सिलेक्ट किया गया। पोस्ट कोड 992 में वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (पैटर्न मेकिंग) के लिए मेरिट के आधार पर अनमोल शर्मा (रोल नंबर 992000113) और मनु ठाकुर (रोल नंबर 992000162) को सिलेक्ट किया गया। पोस्ट कोड 997 के तहत वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (आर्किटेक्चर) की एक पोस्ट के लिए 334 आवेदन आए थे, जिनमें से 192 को रिटन एग्जाम के लिए बुलाया गया था। 20 अक्तूबर, 2022 को हुई लिखित परीक्षाा के लिए 75 अभ्यर्थी ही पहुंचे थे। रिटन एग्जाम और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद रोल नंबर 997000071 वाले अभ्यर्थी अतुल पलहानिया को सिलेक्ट किया गया है। राज्य चयन आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि ये सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।