शिमला में 48 ग्राम चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चिट्टा तस्करों को ढूंढ कर खदेड़ रही शिमला पुलिस
शिमला पुलिस ने 24 घंटे में खदेड़े सात ड्रग तस्कर
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की आगामी कार्रवाई
शिमला पुलिस चिट्टा तस्करों को ढूंढ कर खदेड़ रही है। शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा तस्करी के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों से 48 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है। शिमला पुलिस ने इससे पहले साढ़े पांच किलो चरस के साथ दो अंतरराज्य तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों नशा तस्करी चिट्टे और चरस के साथ सात आरोपियों पकड़ा है। एसपी संजीव गांधी के शिमला में कार्यभार संभालने के बाद से पुलिस नशा तस्करों को ढूंढ-ढूंढ कर खदेड़ रही है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में सदर पुलिस थाना शिमला के पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कृष्णा नगर में एक किराए के मकान में छापेमारी कर 27.810 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस टीम ने ठाकुर दास बिल्डिंग कृष्णा नगर शिमला के व्यक्तियों द्वारा अवैध ड्रग तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ठाकुर दास बिल्डिंग में किराए के कमरे में रहने वाले पृथ्वी राज निवासी वीपीओ चिडग़ांव शिमला, विजय कुमार निवासी वीपीओ चिडग़ांव शिमला और विजय सिंह निवासी वीपीओ चिडग़ांव शिमला के कमरे 27.810 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
इसके अलावा दूसरे मामले में शिमला पुलिस के स्पैशल सेल की टीम ने घोड़ा चौकी के पास दीपू निवासी गांव आंजी डाकघर तारा देवी, तहसील व जिला शिमला के कब्जे से 20.550 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। शिमला पुलिस की स्पैशल की टीम ने आरोपी की आगे की जांच के लिए बालुगंज पुलिस थाना के पुलिस कर्मियों को सौंप दिया गया है।
