Himachal PradeshKangra

32 मील में कार सवारों से पकड़ी छह किलो चरस

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

नाका तोड़ भागे तस्कर सियूनी में दबोचे, छानबीन शुरू
जिला पुलिस नूरपुर ने थाना जवाली के अधीन ग्राम पंचायत सियूनी में नशा के सरगना को पकडऩे में सफलता हासिल की है। हालांकि गाड़ी को भगाते समय उन्होंने एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने 32मील में नाकाबंदी कर रखी थी कि इस दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया, तो वो नाका तोड़ते हुए भाग निकली। गाड़ी को भगाने के चक्कर में एक अन्य कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार का पीछा किया और सियूनी में दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में कार सवार अर्जुन सिंह व विपिन कुमार निवासी चलवाड़ा को केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।