अब हिमाचल में तैयार होंगी सुनहरी मछली की प्रजातियां
मत्स्य बीज फार्म कांगड़ा-बिलासपुर के दयोली में अगले साल से योजना की शुरुआत, व्यावसायियों के लिए होंगे टे्रनिंग प्रोग्राम
हिमाचल सरकार सजावटी मछली के व्यवसाय को गति प्रदान करने के लिए नई योजना पर काम कर रही है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को सजावटी मछली पालने व एक्वेरियम के रखरखाव को लेकर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर ट्रेंड किया जा रहा है। मत्स्य बीज फार्म कांगड़ा और मत्स्य बीज फार्म दयोली बिलासपुर में आगामी वर्ष से सुनहरी मछली की अन्य प्रजातियों का प्रजनन शुरू किया जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि सजावटी मछली की विभिन्न प्रजातियां प्रदेश में उपलब्ध होंगी और इस व्यवसाय में नई जान आएगी। मत्स्य विभाग की ओर से एक्वेरियम व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक विवेक चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को सजावटी मछली पालने व एक्वेरियम के रख-रखाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विवेक चंदेल ने बताया कि विभाग सजावटी मछली के कारोबार को लेकर सजग है, लेकिन जानकारी के अभाव में यह व्यवसाय उचित गति नहीं पकड़ पा रहा है। घरों के साथ-साथ कार्यालयों में भी लोगों ने एक्वेरियम तो लगाए हैं, लेकिन उनका रख-रखाव सही ढंग से नहीं कर पाते हैं, जिस कारण मछलियां बीमार हो जाती हंै और ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाती हैं। इसके अतिरिक्त इस व्यवसाय में लोगों को क्या-क्या समस्याएं आ रही हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
निकट भविष्य में इन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मत्स्य निदेशालय बिलासपुर के सहायक निदेशक पंकज ठाकुर और सहायक निदेशक डा. सोमनाथ
