भारत में बनेगा ताकतवर C-295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट, कमाल के हैं इसके फीचर
पीएम वडोदरा में कल करेंगे टाटा कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, दो साल पहले रखी थी नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज सोमवार को वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के सी-295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। सांचेज का आधिकारिक भारत दौरा 27 से 29 अक्तूबर तक होगा और इस दौरान यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भारत का पहला निजी क्षेत्र का सैन्य विमान निर्माण संयंत्र होगा, जिसे सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत एयरोस्पेस क्षेत्र में एक प्रमुख परियोजना बताया है। टीएएसएल और एयरबस स्पेन के बीच साझेदारी में स्थापित इस संयंत्र में निर्मित एयरबस सी-295 परिवहन विमान भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा तैनात किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना की नींव दो साल पहले 30 अक्तूबर को रखी थी और अब सोमवार को सांचेज के साथ इसका उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी इस आगामी उद्घाटन की पुष्टि की है। पीएमओ ने बताया कि समझौते के तहत वडोदरा इकाई में 40 सी-295 विमान तैयार किए जाएंगे, जबकि विमानन कंपनी एयरबस 16 विमान की सीधी आपूर्ति करेगी। पीएमओ के अनुसार, भारत में 40 सी-295 विमान तैयार करने की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम पर है और वडोदरा में टाटा की इकाई भारत में निजी क्षेत्र की पहली ऐसी ‘फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल)’ होगी, जिसमें अलग-अलग स्थान पर तैयार कलपुर्जों को आपस में जोडक़र सैन्य विमान को साकार रूप दिया जाएगा। बयान के मुताबिक, टाटा के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख रक्षा इकाइयां-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनैमिक्स और निजी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इस परियोजना में योगदान
