गाण में रविवार को चलाया गया स्वच्छता अभियान वार्ड 3 के लोगों ने साफ किया अपना गांव
गाण में रविवार को चलाया गया स्वच्छता अभियान वार्ड 3 के लोगों ने साफ किया अपना गांव
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले गैरजनजातिय क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाण के वार्ड नंबर 3 में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें इस वार्ड की वार्ड मेम्बर बबली ठाकुर की अगुवाई में वार्ड के लोगों ने पूरे वार्ड को पूरी तरह साफ किया गया इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव के कचरे को इकठ्ठा किया जिसमे भारी मात्रा में प्लास्टिक भी पाया गया गाण पंचायत के उपप्रधान काका राम ठाकुर ने बताया कि इस वार्ड में पाए गए कचरे को एक इकट्ठा कर एक जगह रख लिया जाएगा जिसे बाद में पंचायत के हवाले कर दिया जाएगा उन्होंने बताया हमारी पंचायत के प्रत्येक वार्ड में इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे ताकि ग्राम पंचायत गाण को प्लास्टिक और कचरा मुक्त किया जाए।
