दीपक शर्मा बने चम्बा प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेम ठाकुर को चुना गया महासचिव
दीपक शर्मा बने चम्बा प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेम ठाकुर को चुना गया महासचिव
चम्बा प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान वरिष्ठ संवाददाता बीके पराशर की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमें दीपक शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि महासचिव के पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध हेम सिंह ठाकुर ने कब्जा किया। क्लब के मुख्य संरक्षक बीके पराशर ने नवनियुक्त अध्यक्ष व महासचिव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। पत्रकारों की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं, महासचिव हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रेस क्लब के भवन के निर्माण के लिए कदमताल आरंभ किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने चम्बा प्रेस क्लब के प्रथम अध्यक्ष योगेश महेंद्रू सहित सभी पत्रकार साथियों का आभार भी प्रकट किया है।
