Himachal PradeshPolitics

कांग्रेस ने नियुक्त किए सह-पर्यवेक्षक

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए कसी कमर तीनों सीटों पर भाजपा को देंगे मात
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा उपचुनावों के लिए सह -पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक सुरेश कुमार, चंद्रशेखर एवं विवेक शर्मा को सह-पर्यवेक्षक का दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि देहरा उपचुनाव के लिए राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड रघुवीर सिंह बाली व विधायक संजय रतन जबकि नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार एवं संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी को सह-पर्यवेक्षक लगाया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है तथा एकजुटता के साथ धनबल का सामना करेगी। सह-पर्यवेक्षक इन विधानसभा उपचुनावों के कांग्रेस पार्टी के प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं के साथ विश्वासघात कर जन-भावनाओं को भाजपा को बेचा है। अन्यथा 14 महीने के बाद ही, इन तीन निर्दलीय विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने की क्या आवश्यकता थी?