भरमौर में भूस्खलन के कारण गिरा मकान …
चंबा के भरमौर में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश का कहर रिहायसी मकानों पर टूट पड़ा है। ग्राम पंचायत पुलन में भारी बारिश के कारण एक आए भूस्खलन से एक निर्माणाधीन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वह एक रिहायशी मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है। प्रधान ग्राम पंचायत पुलन अनीता कपूर ने इसकी सूचना सूचना प्रशासन को दे दी है।
गौरतलब है पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जहां एक ओर यहां के नदी नाले उफान पर थे तो वहीं दूसरी ओर भूस्खलन जद में आने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्राम पंचायत पूलन के भोटाराम का निर्माणाधीन दो मंजिला मकान भूस्खलन की जद में आ गया है वही एक रिहायशी मकान भी गिरने की कगार पर पहुंच गया है। भूस्खलन की जद में आइए मकान गिरने के कारण जहां पर मकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
तहसीलदार भरमौर अशोक पठानिया ने कहा है कि प्रधान ग्राम पंचायत पूलन से इस बारे में शिकायत मिली है । राजस्व विभाग की टीम को मौके पर जायजा लेने के लिए भेज दिया गया है नुकसान का अगला होने के बाद प्रभावित परिवारों को राहत राशि दे दी जाएगी
प्रधान ग्राम पंचायत पूजन अनीता कपूर ने कहा है कि पिछले 2 दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण यहां पर एक निर्माणाधीन मकान पूरी तरह से गिर गया है वह एक मकान जो रिहायसी है गिरने की कगार पर है उन्होंने कहा है इसकी सूचना भरमौर प्रशासन को दे दी गई है।
