हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में मनमाने ढंग से की जा रही ब्लास्टिंग कोडला के सुरेश के लिए बनी आफत …
विनोद ठाकुर भरमौर उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत छतराड़ी के गांव कोडला निवासी सुरेश कुमार ने चिरचिंड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर मनमाने तरीके से ब्लास्ट करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है मनमाने तरीके से ब्लास्टिंग करने के कारण उनके घरों की जंगले व फरस भी टूट गए हैं। बगैर सूचना दिए ब्लास्टिंग करने के चलते घरों में रहने वाले सदस्यों की जान पर भी खतरा बन रहा है ।बिना सूचना ब्लास्टिंग करने व घरों पर पत्थर गिरने की कंपनी प्रबंधन की शिकायत उन्होंने बकायदा पुलिस थाना भरमौर में भी कर दी है।शिकायत पत्र में सुरेश कुमार ने कहा है कि उनके घर के समीप चिरचिंड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 12.9 मेगा वाट चला हुआ है। जहां पर पावर हाउस निर्माण के दौरान मनमाने तरीके से ब्लास्टिंग हो रही है। मनमाने तरीके से बलास्टिक करने के दौरान उनके घरों में आए दिन पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण उनके घर को अब तक 500000 का नुकसान हो चुका है। सुरेश कुमार ने कहा है कि बगैर सूचना दिए मनमाने तरीके से हो रही ब्लास्टिंग के कारण पिछले दिन उनका बच्चा और पत्नी भी बाल-बाल बचे हैं । बलास्टिंग के पत्थर घर की छत को फाड़ कर अंदर तक पहुंच गए हैं। जहां पर उनकी पत्नी और बच्चे सोए हुए थे। #Arbitraryblastinginhydropowerproject #ThematterreachedpolicestationBharmour
