भरमौर में आम आदमी पार्टी ने भरमाणी माता मन्दिर से किया बदलाब यात्रा का आगाज
आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का आगाज चारों लोकसभा क्षेत्र में हुआ। सुबह से ही हजारों की संख्या में आप के कार्यकर्ता बदलाव यात्रा में शामिल होकर प्रदेश की जनता के बीच संदेश देने के लिए निकल पड़ी हैं। मण्डी संसदीय क्षेत्र के भरमौर में भरमाणी माता मंदिर परिसर से भारी संख्या में लोगों ने शामिल हो कर बदलाव मार्च का शुभारंभ किया
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ की। भरमौर में बदलाव यात्रा के साथ कार्यकर्ता पहले भरमाणी माता मंदिर में पूजा करने के बाद भरमाणी माता मंदिर में ही हवन यज्ञ में भाग लिया। इस मौक़े पर प्रकाश भारद्वाज, राकेश चौधरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
