Bharmour

पैन डाउन हड़ताल कर रहे जिला परिषद कर्मचारीयों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी

Spread the love

विनोद ठाकुर : ग्रामीण विकास विभाग या फिर पंचायती राज विभाग में विलय को लेकर पैन डाउन हड़ताल कर रहे विकास खण्ड भरमौर के जिला परिषद कर्मचारियों के साथ बुधवार को पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी बैठे उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी भी उपस्थित रहे इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे जिला परिषद कर्मचारीयों को उनका हक मिलना चाहिए उन्होने कहा कि जैसे ही कांग्रेस पार्टी सता में आती है तो जिला परिषद कर्मचारीयों व अधिकारीयों को उनका अधिकार दिया जाएगा।