Tribal

भरमौर में बर्फवारी का सिलसिला जारी अधिकतर सड़क मार्गों पर वाहनों के पहिए थमे 

Spread the love

भरमौर में बर्फवारी का सिलसिला जारी अधिकतर सड़क मार्गों पर वाहनों के पहिए थमे

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार को भी बर्फबारी का सिलसिला निरन्तर जारी है उपमंडल मुख्यालय भरमौर में अब तक करीब एक फुट के आस पास ताजा बर्फबारी हुई है जिसके चलते यहां के अधिकतर सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बन्द पड़े हुए है भारी बर्फबारी के कारण हड़सर कुगती, भरमौर बड़ग्रां, सिरड़ से सुपा, थला से सेरकाओ,ददमा से चलेड, दिनका से खनी,पट्टी से भरमाणी वाया मलकोता तथा ददमा से भरमाणी वाया घराडू, गरोला से उलांसा,मछेतर से चन्हौता, डल्ली से सांह,चोली से हीलिंग, किंनाला से कुठेड, तियारी पुल से झड़ौता,होली से बनून,होली से न्याग्रा होली से देओल तथा देओल से गुवाला सम्पर्क मार्गों पर वाहनों की बन्द है उधर बर्फबारी के चलते भारी बर्फबारी के चलते दूसरे भी जनजातीय क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर है।