एतिहासिक चंबा चौगान में जिला स्तरीय खेल कूद परितियोगिता का आज समापन.
नेक सिंह ठाकुर
चम्बा: 26वींजिला स्तरीय खेल कूद परितियोगिता का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। पिछले चार दिनों से चली आ रही प्राथमिक शिक्षा खंड खेल प्रतियोगिता में जिले भर से जनजातीय क्षेत्र पांगी को छोड़कर अन्य 14,खंडों से आए करीब 1200, बच्चो ने भाग लिया। समापन समारोह के इस मौके पर पर बच्चों द्वारा रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए बन्ही प्राथमिक स्कूल के उपनिदेशक सुमन मिनाहस ने अपने मुख्य अतिथि चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर को सम्मानित करते हुए शोल टोपी,और विशेष तौर से टूर्नामेंट में बनाया गया मोमेंटो भी भेंट कर समानित भी किया।।
इस मौके पर सदर विधायक नीरज नय्यर ने इस खेल प्रतियोगिता में पहुंचे हुए बच्चों के साथ आए हुए उनके अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि पिछले चार दिनों से चंबा के चौगान में यह खेल प्रतियोगिता चल रही है जिसमे जिले भर से एक पांगी को छोड़कर अन्य 14, खंडों से प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि खासकर देखा जाए तो यह प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही देश का भविष्य होते है जिन्हे शिक्षा के साथ साथ खेल कूद जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हमे इस बात की बड़ी खुशी हो रही है कि इस खेल प्रतियोगिता में पहुंचे बच्चे बच्चे जिनमे करीब 120, बच्चों का चयन अन्य खेल प्रतियोगिता में हुआ है और वह बच्चे आगामी होने वाले टूर्नामेंट में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करवाएंगे।
