शिव भूमि सेवादल भरमौर की बैठक 8 अक्टूबर 2023 को शनिदेव मंदिर भरमौर में हुई।
शिव भूमि सेवादल भरमौर की बैठक 8 अक्टूबर 2023 को शनिदेव मंदिर भरमौर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान योगराज ने की इसके अलावा शिव भूमि सेवादल के मुख्य सलाहकार जलो राम, सांस्कृतिक सलाहकार जय कर्ण पठानिया, संरक्षक नरेंद्र ठाकुर, संयोजक संजय कुमार, उपाध्यक्ष बाली राम, सचिव कमल कांत व सदस्य शिव कुमार पूर्व प्रधान भरमौर, जिलापरिषद अनिल डकोग, पंडित सुधीर, गणेश शर्मा, राकेश कुमार, प्यार चंद, धीरज कुमार, राजेश कुमार, शक्ति प्रसाद, गगन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोहर लाल, मलकीत सिंह, राकेश कुमार शामिल रहे। इस बैठक में शिव भूमि सेवादल के स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले नुआले की रूपरेखा तैयार की गई और सदस्यों को नुआला आयोजन के लिए जिमेदारियां सौंपी गई। शिव भूमि सेवादल के सभी सदस्यों से आग्रह है कि सभी नुआले में आए और अपना सहयोग व सेवाएं भी दे।
