कुठेड़ प्रोजेक्ट की मैट साइट पर आन्दोलन कर रहे मजदूर अब उतरेंगे भूख हड़ताल पर
कुठेड़ प्रोजेक्ट की मैट साइट पर आन्दोलन कर रहे मजदूर अब उतरेंगे भूख हड़ताल पर
कुठेड़ हाईड्रो प्रोजेक्ट की खड़ामुख स्थित मैट साईट पर हड़ताल पर बैठे वर्करों के आंदोलन को दबाने के प्रयास आरंभ हो गए है। वर्करों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने शुक्रवार को हड़ताल स्थल पर पुलिस को भी बुला लिया। लिहाजा इस बीच आंदोलनरत वर्करों ने अब अपनी मांगे मनवाने के लिए भूख हड़ताल आरंभ करने का फैसला लिया है।
बता दें कि प्रोजेक्ट की मैट साईट के वर्कर कंपनी के समक्ष कार्ड देने की मांग कर रहे है। वर्करों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन एक वर्ष तक उन्हें कार्ड देने का झांसा देती रही। अब जब कार्ड की मांग की तो, कंपनी इन्हें देने से मुकर रही है। वर्करों का आरोप है कि कंपनी वर्करों का शोषण करने पर उतारू है। लिहाजा कंपनी की मनमानी से तंग आकर वर्करों ने हड़ताल आरंभ की। बता दें कि वर्कर पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। उधर, मौके पर आई पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनी रही, इसके लिए वह मौके पर आए है। बहरहाल वर्करों का कहना है कि वह अपने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की है और वह अपना हक लेकर रहेंगे।
