होली के टैक्सी ऑपरेटरों ने उठाया होली टैक्सी स्टैंड को साफ करने का बीड़ा
होली के टैक्सी ऑपरेटरों ने उठाया होली टैक्सी स्टैंड को साफ करने का बीड़ा
तहसील मुख्यालय होली के मुख्य बस स्टैंड पर कोई सफाई कर्मचारी न होने की सूरत में होली टैक्सी स्टैंड के ऑपरेटरों को इस स्टैंड की सफाई करने के लिए आगे आना पड़ा है टैक्सी ऑपरेटरों का कहना है कि इस टैक्सी स्टैंड में कोई सफाई कर्मचारी न होने के कारण दुकानदारों,टैक्सी ऑपरेटरों तथा बाजार में खरीददारी करने वाले लोगों को गंदगी के समस्या से दो चार होना पड़ता है रविवार को होली के टैक्सी ऑपरेटरों ने होली टैक्सी स्टैंड सहित रेन शेड की भी सफाई की ऑपरेटरों का कहना है इस टैक्सी स्टैंड पर पहले परियोजना प्रबंधकों ने सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की थी लेकिन अब इस टैक्सी स्टैंड पर कोई सफाई कर्मचारी नहीं है उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस टैक्सी स्टैंड सहित पूरे होली बाजार को साफ करने के लिए सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
