जल्द पूरा होगा कालेज भवन का निर्माण कार्य विधायक जिया लाल कपूर
सोमवार को राजकीय महाविद्यालय भरमौर 11वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया जिसमे भरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस मौके पर विधायक ने कालेज के मेधावी छात्रों को इनाम बांटे इस कार्यक्रम के बाद विधायक ने कहा कि भरमौर कालेज के अधूरे भवन को बड़ी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा इसके आलावा उन्होंने बताया कि भरमौर महाविद्यालय में जो पद खाली चल हुए है उन्हे भरने के लिए मैने शिक्षा मंत्री से बात की है और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि बड़ी जल्दी इन खाली पदों को भर दिया जाएगा।
