Tribal

एडिट 6 के बाद अब चन्हौता के लोगों ने बन्द करवाया एम एफ भूमि कम्पनी का निमार्ण कार्य 

Spread the love

एडिट 6 के बाद अब चन्हौता के लोगों ने बन्द करवाया एम एफ भूमि कम्पनी का निमार्ण कार्य

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बन रहे कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लॉट 2 का निर्माण कार्य कर रही भूमि कम्पनी की मुशिकले लगातार बढ़ रही है इस कम्पनी का एक और जहां एडिट 6 में बुधवार को कामगारों ने मांगे न मानने पर निर्माण कार्य बन्द कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर इसी कम्पनी के क्रशर प्लांट का कार्य भी वीरवार को चन्हौता पंचायत के लोगों ने बन्द कर दिया लोगों का कहना है कि भूमि कम्पनी ने कुछ माह पहले ग्राम पंचायत चन्हौता के कई लोगों को इस आश्वासन पर ठेकेदारों के अधीन कार्य करने को कहा था कि कुछ माह बाद आपको कम्पनी अपने अधीन कर लेगी लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब कम्पनी इन लोगों को रोजगार देने में आनाकानी कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कम्पनी चन्हौता पंचायत के लोगों को रोजगार नहीं देती है तब तक परियोजना निर्माण कार्य नहीं चलने दिया जाएगा।