Uncategorized

चम्बा भरमौर सड़क मार्ग पर कुराहं में भिड़े ट्रक और बस कोई हताहत नहीं 

Spread the love
शुक्रवार सुबह चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सरकारी बस और ट्रक की टक्कर हो गई पालमपुर डिपो की यह सरकारी बस होली से पालमपुर जा रही थी यह हादसा कुराहं के पास हुआ बताया जा रहा है इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है सुबह मिली जानकारी के अनुसार इस टक्कर के बाद कुछ समय तक जाम लगा रहा बताया जा रहा है कि चम्बा की और से आ रहे ट्रक और बस की टक्कर हुई है उधर क्षेत्रीय प्रबन्धक चम्बा साहिल कपूर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है उन्होंने बताया कि घटना जांच के लिए इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगा दी गई है।