Politics

प्रतिभा सिंह के बयान पर भाजपा नेत्रियों को विक्रमादित्य सिंह ने दिया यह जबाव 

Spread the love

कांग्रेस प्रदेश अधयक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर प्रदर्शन कर रही भाजपा नेत्रियों को जबाव देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि अगर हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार में पिछले साढे 4 साल में जो 1500 बलात्कार प्रदेश के अंदर हुए हैं अगर उसमें उसी तरीके का तांडव मचाया होता तो हम इन नेत्रियों के कायल हो गए होते उन्होंने कहा कि यह नेत्रियाँ बेचारी राजनीति की शिकार है और इनके राजनीतिक आका जो आदेश कर देते हैं उस पर चलने पर मजबूर होती है इसलिए हमारी संवेदनाएं इन महिला नेत्रियों के साथ इनको मैं कहूंगा सही के साथ आगे चले और गलत का विरोध करें जहां तक प्रतिभा सिंह जी के बयान की बात उन्होंने कही भी यह नहीं कहा कि वह एक छोटी सी घटना गुड़िया कांड ने यह कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिक तूल पकड़ने का भाजपा ने प्रयास किया और पुलिस थानों को जलाया उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका जवाब आप लोगों को सूत समेत समेत मिल जाएगा।