Bharmour

विकास खण्ड भरमौर में पैन डाउन हड़ताल कर रहे जिला परिषद कर्मचारियों को मिला ललित ठाकुर का समर्थन

Spread the love

पिछले कई दिनों से ग्रामीण विकास विभाग या फिर पंचायती राज विभाग में विलय को लेकर पैन डाउन हड़ताल कर रहे जिला परिषद कर्मचारियों को किलोड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर का साथ मिला है शुक्रवार को ललित ठाकुर भरमौर लघु सचिवालय के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारीयों से मिले तथा उनका समर्थन किया ललित ठाकुर का कहना है कि जिला परिषद कर्मचारियों के साथ हमारा बीस सालों का रिश्ता है और इन बीस वर्षों में इन्होंने हम सब पंचायत प्रतिनिधियों का भरपूर साथ मिला है।उनका कहना है कि इन कर्मचारियों के साथ जो सौतेला व्यवहार कर रही है यह कतई उचित नहाई है उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इन जिला परिषद कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग या फिर पंचायती राज विभाग में किया जाए।