कुनेड की छात्रा की गुहार सड़क दूरसंचार सड़क न सही बिजली तो मुहैया करवा दो सरकार
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले गैरजनजातिय क्षेत्र की कुनेड पंचायत के तीन वार्डों में पिछले पन्द्रह दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ साथ स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैl स्कूली बच्चों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द कुनेड पंचायत में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
