मणिमहेश यात्रा में हेली टेक्सी सेवा 21 दिनों तक मिलेगी। इसके तहत 12 अगस्त से आरंभ होगी और यह दो सितंबर तक चलेगी। दो वर्षो के अंतराल के बाद हो रही मणिमहेश यात्रा में भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के आने की उम्मीद के चलते न्यास एवं प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की है। साथ ही इस मर्तबा हेली टेक्सी सेवा के लिए अधिक से अधिक तीन कंपनियों को जिम्मा सौंपा जाएगा। बुधवार को उपमंडल मुख्यालय भरमौर में दिव्य हिमाचल टीवी के साथ बातचीत में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यात्रा में हेली टेक्सी सेवा के लिए टैंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है और 18 जुलाई को एसडीएम भरमौर की अध्यक्षता वाली समिति इसे पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि टैंडर में यह शर्त रखी है कि सेवा देनी वाली कंपनी के पास दो आप्रेशनल पांच से छह सीटर हेलीकाप्टर वर्किंग कंडीशन में उपलब्ध हो। साथ ही सेवा के लिए वह नियमानुसार जो भी एनओसी लेनी हो वह समय पर ले लें। बता दें कि इस मर्तबा उतर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से आरंभ हो रही है और यह दो सितंबर तक चलेगी।