राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होली में आयोजित चार दिवसीय जोन स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हो गया। समापन समारोह में भरमौर-पांगी विस क्षेत्र के विधायक जिया लाल कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। इस मौके पर मेजबान स्कूल और जिला क्रीड़ा संघ की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने टोपी व शाल पहनाई और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। जिसके बाद खिलाड़ी बच्चों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। समापन समारोह में मेजबान स्कूल के बच्चों द्धारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल होली ओवर आल चैंपियन रहा, जबकि बैडमिंटन में मांधा, बालीवाल में भरमौर और खो-खो का लिहल तथा कब्बड्डी में होली विजेता बना समारोह में विधायक ने विभिनन खेलों में विजेता व उपविजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस मौके पर विधायक जिया लाल कपूर ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुबारकवाद दी और जिला स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर भरमौर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। वहीं विधायक ने अपने संबोधन में टूनामेंट में हिस्सा न लेने वाले स्कूलों से जबाव तलब कर कारवाई करने के आदेश दिए है।वहीं विधायक ने होली स्कूल में बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण और स्कूल मैदान को पक्का करने और खो-खो मैट देने के अलावा अन्य मांगों को भी पूरा करने की घोषणा की।