जिला चम्बा में एक एम्बुलेंस में कार्यरत ईएमटी को मरीज के रिश्तेदारों से उलझना महंगा पड़ गया है मरीज के रिश्तेदारों का कहना हैं कि अगर यह ईएमटी अगर बिना वजह हमसे न उलझती तो शायद हमारा मरीज आज जिन्दा होता दरअसल 28 जून शाम करीब साढ़े पांच बजे कैला पंचायत के रहने वाले जवाहर लाल को दिल का दौरा पड़ा जिसे अस्पताल पहुंचाने के लिए चम्बा मेडीकल कॉलेज से एक एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन कैला पंचायत के लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस में कार्यरत ईएमटी मरीज को समय पर मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के बजाए मरीज के रिश्तेदारों के साथ उलझ पड़ी जिसके चलते बाद में जवाहर लाल को रिश्तेदारों ने एक निजी वाहन में मेडीकल कॉलेज ले गए और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया कैला पंचायत के लोगों का कहना है कि अगर बिना वजह यह ईएमटी हमसे न उलझती तो शायद आज जवाहर लाल जिन्दा होता इस मामले को लेकर बुधवार को कैला के लोग उपायुक्त चम्बा के कार्यालय पहुंचे और उनसे मांग की है कि उक्त ईएमटी पर ड्यूटी में कोताही बरतने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।