Himachal Pradesh

थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को भी बंद कर रही है सुखु सरकार, 10 करोड़ की धनराशि वापस मंगवा ली

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पूर्व सरकार के कामों को एक-एक कर बंद कर रही है। अब थुनाग उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को भी बंद कर रही है। पूर्व सरकार द्वारा कॉलेज के निर्माण के लिए दी गई 10 करोड़ रुपए की धनराशि भी वापस मंगवा ली। सत्ता में आने के साथ ही सुक्खू सरकार ने अपना इरादा साफ़ कर दिया था कि वह सिर्फ़ विनाश के काम करेगी विकास के नहीं। जिस कॉलेज से तीन-तीन सत्र पास होकर चले गए। अब उस कॉलेज को बंद करने की साज़िशें सरकार द्वारा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछली सरकार द्वारा संस्थानों को जारी किए गए बजट को वापस मंगवा कर मुख्यमत्री सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ अपनी सरकार चलाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि आज तक सरकारें नए संस्थान खोलती हैं, पहले से चले संस्थाओं को सुदृढ़ करती हैं। उन्हें बजट देकर उनके संसाधन और अधोसंरचना में बढ़ोतरी करती हैं लेकिन प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो चल रहे संस्थानों के अधोसंरचना के विकास को दिए गए पैसे वापस मांगती है। एक चुनी हुई सरकार द्वारा इस तरह के जनविरोधी कार्य शर्मनाक है। यह सरकार इतिहास में स्कूल-अस्पताल-कॉलेज बंद करने के लिए जानी जाएगी। विकास के काम रोकने और शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने के लिए जानी जाएगी। सरकार अपने जनविरोधी कार्यों से बाज आए और उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को और आगे बढ़ाने की दिशा में काम करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी विधानसभा सत्र के दौरान 30 अगस्त को मेरे द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा था कि सरकार थुनाग के उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को बंद नहीं कर रही है। उसे पूरी मजबूती के साथ चलाएगी।