आयुष विभाग द्वारा चौरासी परिसर में करवाया गया योग शिविर जिया लाल कपूर रहे मुख्यतिथी
आयुष विभाग द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चौरासी मंदिर भरमौर के प्रांगण में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक जियालाल कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विधायक ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगो को हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि योग हमारे ऋषि और मुनियों की कीर्ति देन है। उन्होंने कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 से पूरे विश्व में मनाया जा रहा है । योग तन मन आत्मा की शांति के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। योग के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर पूर्णता स्वस्थ रहता है। इसलिए 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वें अपने जीवन में योग को अपनाएं और निरोग्य व स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।
उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “मानवता के लिए योग” रखी है।
