भरमौर के विधायक ने किया दयोकी में लगी एचपीडीपी परियोजना के तहत लगी मशीनों का उद्धघाटन TribalTodayTv
मंगलवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत खणी के दयोकी गांव में भरमाणी माता फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की माना जा रहा है और एचपीडीपी परियोजना के तहत लगाई गई मशीनों के बाद यहां के बागवानों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा इस मौके पर बागवानी व कृषि विभागों से सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा किसानों और बागवानों के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं सभी योजनायों के बारे में स्थानीय लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई विधायक ने इस मौके पर इस कम्पनी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने वाले किसानो को प्रमाण पत्र भी बांटे इस मौके पर विधायक ने लोगों को भरमौर क्षेत्र में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और स्थानीय लोगों की सस्याओं को भी सुना गया। #PeopleofKhaniwilltakeadvantage ofmachinestosellapples
