भारी बारिश के चलते बढ़ा नाले का जलस्तर कई दुकानों में घुसा मलबा एक बाइक भी आई चपेट मेंTribal TodayTv
मंगलवार देर रात जिला चम्बा में हुई भारी बारिश के चलते भरमौर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग चाहला के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द पड़ गया यही नहीं भारी बारिश के चलते चाहला नाले में उमडे जल सैलाब की चपेट में एक बाइक भी आ गई जिसे बुधवार सुबह विभागीय मशीनरी की मदद से बाहर निकाला गया वहीं चाहला नाला के आस पास की दुकानों में भी यह मलबा घुस गया बहरहाल बुधवार सुबह एनएच विभाग ने सड़क राजमार्ग को छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है इसकी जानकारी एनएच विभाग के सहायक अभियन्ता कनव बड़ोत्रा ने दी।
