Politics

मंगलवार को होली में की गई कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत

Spread the love

मंगलवार को होली में की गई कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत

मंगलवार को होली में राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर की अगुवाई में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया इस मौके पर ब्रह्मानंद ठाकुर ने कहा कि आज से कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने के लिए अभियान शुरू किया गाया गया है जो कि समस्त समूचे भरमौर विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान में पांगी से लेकर गैरजनजाति क्षेत्र के हर तबके के लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी।