Bharmour

भरमौर में अखरोट की फसल पर अज्ञात बीमारी का साया तेजी से झड़ रही अखरोट की फसल Tribal Today Tv

Spread the love
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की प्रमुख नगदी फसलों में शुमार अखरोट की फसल पर इस बार अज्ञात बीमारी का काला साया पड़ता दिख रहा है जीरो बजट खपत माने जाने वाली इस फसल के फल बड़ी तेजी से झड़ रहे है बता दें कि भरमौर में अखरोट की फसल जीरो बजट खेती मानी जाती है क्योंकि इस फसल पर किसी भी प्रकार का कोई खर्चा नहीं उठाना पड़ता और इस फसल से यहां के किसान अच्छी खासी आय अर्जित कर लेते है बड़ी तेजी से झड़ रही अखरोट की फ़सल के चलते यहां की के किसानो को चिन्ता में डाल दिया है इस फसल के झड़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेड़ों के नीचे खेतों में कच्चे अखरोटों के ढेर लग गए है।