Himachal Pradesh

अनुसार वर्दी इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित बनाने तथा कार्यस्थल पर चेंजिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध करवाने को कहा…

Spread the love

अनुसार वर्दी इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित बनाने तथा कार्यस्थल पर चेंजिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध करवाने को कहा।अंजना पंवार ने महिला कर्मियों की सुविधा की दृष्टिगत उनके कार्य समय अवधि को स्कूल के समय के अनुरूप तय करने के निर्देश भी दिए ।उन्होंने सफाई कर्मचारियों की आवासीय बस्तियों के समीप सामुदायिक भवन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन में लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाई जाए ।उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आश्वासन देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि दिए गए निर्देशों की शीघ्र अनुपालना कर कृत कार्यवाही से आयोग को अवगत करवाया जाएगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।