विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए लगेंगे विशेष शिविर—नवीन तंवर
विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए लगेंगे विशेष शिविर—नवीन तंवर
अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्य व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित
आवंटित बजट का समुचित सदुपयोग किया जाए सुनिश्चित
कार्यों में और अधिक लाई जाए तेजी
भरमौर, 20 दिसम्बर
एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के तहत अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।
इस दौरान परियोजना सलाहकार समिति की गत बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत प्रगति को लेकर समीक्षा भी की गई ।
नवीन तंवर ने अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्य व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के साथ लंबित कार्यों में विशेष प्राथमिकता रखने को कहा । उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि आवंटित बजट का समुचित सदुपयोग सुनिश्चित बनाया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि चूंकि सरकार द्वारा जल कल्याण कार्यों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बजट का प्रावधान किया जाता है। ऐसे में सभी अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि आवंटित बजट सरेंडर ना हो।
उन्होंने विभागीय कार्यों में और अधिक तेजी लाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने को भी कहा ।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए लंबित सभी कार्यों को पूर्ण करने प्राथमिकता सर्वप्रथम रखी जाए ।
नवीन तंवर ने सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी और जागरूकता को लेकर विशेष शिविर लगाने को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी विभाग प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएंगे।
बैठक में एसडीएम कुलवीर सिहं राणा, वन मंडल अधिकारी भरमौर नरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मीत कुमार,खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा , तहसीलदार तेजराम, तहसीलदार होली आशीष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
