कचरा निष्पादन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर ने बैठक की अध्यक्षता
कचरा निष्पादन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर ने बैठक की अध्यक्षता
भरमौर,19 दिसंबर
अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में आज कचरा निस्तारण को लेकर साडा के अधीन आने वाली पंचायत भरमौर और सचुंई के प्रधान व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्लास्टिक कचरे को अलग करके घरो से ही एकत्रित करना सुनिश्चित बनाया जाए।
उन्होंने भरमौर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के लिए और इसके लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने के लिए राजस्व विभाग को जल्द से जल्द भूमि चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस के द्वारा एकत्रित प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग को बेचा जाएगा ताकि वह स्थापित सरकारी नीति के अनुसार सड़क निर्माण के लिए उपयोग में लाया जा सके ।
उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण के लिए निर्धारित बजट का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जाएगा और भरमौर के मार्केट क्षेत्र से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को पायलट आधार पर शुरू किया जाएगा।
उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने को बल देते हुए सभी अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ में समन्वयन स्थापित कर जागरूकता गतिविधियों को और अधिक बढ़ाने और जल शक्ति विभाग को पोस्टर और पेंटिंग के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ के प्रति जागरूक करने को भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा , वन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह , नायव तहसीलदार देवेंद्र गर्ग, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चौधरी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल, प्रधान ग्राम पंचायत भरमौर अनिल कुमार और प्रधान संचुई संजीव ठाकुर सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
