चम्बा पुलिस ने गजनुई में दिल्ली के दो लोगों को 68.11ग्राम चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
चंबा पुलिस ने गश्त व नाकेबंदी के दौरान चंबा खजियार मार्ग पर दो युवकों से 68 पॉइंट 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है. चंबा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज शनिवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने भी की है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह कामयाबी सदर पुलिस थाना प्रभारी शकीनी कपूर की अगुवाई में उस समय मिली, जब पुलिस द्वारा चंबा खजियार मार्ग पर गश्त कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब पुलिस टीम बंगला के पास गश्त कर रही थी तो उन्हें गुप्त सूचना अनुसार दो युवकों को गजनी के पास बैठे हुए बताया गया जब थाना प्रभारी ने इन युवकों के बारे में चंबा पुलिस एचपी चंबा को जानकारी दी जानकारी मिलते ही एएसपी चंबा विनोद धीमान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे उनकी मौजूदगी में पुलिस टीम द्वारा गजनुंईं में दोनों युवकों को वहां मौजूद पाया जैसे ही पुलिस उन युवकों की तरफ बढ़ी युवकों ने बैग फैंककर भागने की कोशिश की पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दोनों युवकों को तुरंत धर दबोच लिया वही फेंके गए बैग की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान बैग में से पुलिस को 68 पॉइंट 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवकों की पहचान विक्की निवासी प्रगति केंपस सुंदर विहार वेस्ट दिल्ली वहीं हेमंत निवासी रोहिणी सेक्टर नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने में जुट गई है पुलिस ने बताया कि इस मामले से यह स्पष्ट हो चुका है कि चंबा में चिट्टे के कारोबार को फैलाने में दिल्ली से भी इसके तार जुड़े होने की संभावना है। बता दें ऐसे मैं चंबा पुलिस की इस सराहनीय प्रयास से कारोबार से जुड़े अन्य सौदागारों का पता चल पाएगा।
