भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
ट्राइबल टुडे
भरमौर:मंगलवार को भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने सड़क भूतल परिवहन एवम् जहाजरानी मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी से मुलाक़ात की और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भरमौर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसके अलावा इस वर्ष मानसून की भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश और भरमौर विधानसभा क्षेत्र चुनाव क्षेत्र में हुए नुक़सान से अवगत करवा कर विशेष सहायता की माँग की ताकि आने वाले समय में भरमौर में आयोजित होने वाली मणिमहेश यात्रा में लोगों को किसी प्रकार असुविधा ना हो।इसके साथ हमने ज़िला चम्बा और जनजातीय क्षेत्र भरमौर पाँगी को शेष विश्व से जोड़ने के लिए उच्चस्तरीय रोड और सुरंग की माँग की जिसे माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए हमारी इस माँग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया है।हमे आशा है हमारी वर्षों पुरानी माँग को भारत सरकार अवश्य पूर्ण करेगी।
