Bharmour

चन्हौता के जंगल में पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Spread the love

ट्राइबल टुडे
भरमौर:जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत चन्हौता पंचायत के जंगल में बादल फटने से गिरे पेड़ की जद में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक अपने अन्य साथियों के साथ जंगल में चरान के कार्य हेतू डेरा जमाए था मृतक की पहचान विनय कुमार पुत्र लैली राम गांव स्लाबाग डाकखाना कुनेड तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है जिसकी उम्र 65 वर्ष थी उधर मामले की सूचना मिलते ही एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचें और मौके का जायजा लिया जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चन्हौता के जंगल में करीब एक दर्जन लोगों का दल लकड़ी के चरान के लिए डेरा डाले हुए था मगंलवार तड़के जब मछेतर नाला में बादल फटा तो यह दल सुरक्षित स्थान की तलाश में नाला पार करने लगा जैसे ही इन लोगों ने नाला पार करना चाहा तो नाले में बह रहे सैलाब में एक बडा पेड़ बहता हुआ आया और इन लोगों के साथ खड़े एक सूखे पेड़ से टकराया और इस पेड़ की चोटी नीचे खड़े व्यक्ति के उपर गिरी जिससे कि यह गम्भीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत चन्हौता के स्थानीय लोगों को दी इन लोगों की मदद से घायल को सड़क तक पहुंचाया लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होली में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया प्रधान रोहित राही ने बताया कि जिस जगह बादल फटना है, उसी स्थान के आसपास ही पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक टीम भी नुक्सान जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची है।